ब्रेकिंग
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: 5 या 6 मई? जानें एकदंत संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और... Uneven Skin Tone: कहीं डार्क तो कहीं ब्राइट है चेहरे की रंगत? इन असरदार तरीकों से पाएं एक समान निखार Siwan Encounter: पूर्व MLC के भांजे की हत्या का बदला! पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सोनू यादव ढेर Pune Crime Update: नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या पर महिला आयोग सख्त; विरोध में मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईव... Mohan Bhagwat Statement: 'सेवा कर्तव्य है, उपकार नहीं', मोहन भागवत बोले— आदिवासियों ने विदेशी आक्रमण... Delhi Fire Tragedy: विवेक विहार में 9 मौतों की खौफनाक वजह; AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना 'डेथ ट... UP Police News: वर्दी की हनक! 12 सेकंड में युवक को मारे 6 थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ह... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12; क्रूज ड्राइवर का बड़ा खुलासा— 'मु... IAF Rescue Operation: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के; वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे कि... Bengal Election News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होगी दोबारा वोटिंग
देश

अठावले की सिब्बल और आजाद को सलाह, हो रहा कांग्रेस में अपमान तो सिंधिया जैसा कदम उठाएं

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद को भाजपा में शामल होने की सलाह दी है। अठावले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए, हम उनका स्वागत करने को तैयार हैं। रामदास अठावले ने कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि एनडीए अभी सत्ता में लौटती रहेगी और चूंकि कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर भाजपा के साथ मिलकर साजिश करने का आरोप लगा है तो ऐसे में उन नेताओं को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा कदम उठाना चाहिए और भाजपा में आ जाना चाहिए।

अठावले ने कहा कि अगर इन नेताओं का कांग्रेस में अपमान किया जा रहा है तो उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए जैसा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था, यहां तक ​​कि सचिन पायलट ने भी ऐसा ही किया, लेकिन वह समझौता कर गए। अठावले ने कहा कि कांग्रेस को स्थापित करने वाले लोगों को राहुल गांधी द्वारा दोष ठहराना गलत है। बता दें कि कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। चिट्ठी लिखने वालों में गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल भी शामिल थे। राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर भाजपा से मिले होने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button