ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
विदेश

नेताओं पर यौनशोषण के आरोप लगाने वाली अमेरिकी ब्‍लॉगर को पाकिस्‍तान ने 15 दिन में देश छोड़ने को कहा

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने विवादास्पद अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची की वीजा अवधि बढ़ाने की अर्जी बुधवार को खारिज कर दी और उन्हें 15 दिनों के अंदर देश छोड़ कर जाने का निर्देश दिया। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने देश में उनके ठहरने की स्थिति के बारे में अधिकारियों से एक अंतिम फैसला करने को कहा, जिसके बाद पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक मंत्रालय ने रिची को 15 दिनों के अंदर देश छोड़ कर जाने को कहा है क्योंकि उनका वीजा नहीं बढ़ाया गया है।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करके एक याचिकाकर्ता इफ्तिखार अहमद ने कहा था कि रिची एक विदेशी नागिरक हैं और पाकिस्तान में बगैर वैध वीजा के रह रही हैं। उन्होंने रिची को स्वदेश भेजने की भी मांग की थी। रिची ने जून में अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट करके आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने उनसे बलात्कार किया था। रिची ने साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और एक अन्य पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया था कि दोनों ने 2011 उनके साथ मारपीट की।

कौन हैं सिंथिया डी रिची 
सिंथिया खुद को पाकिस्तान प्रेमी, एडवेंचरिस्ट, फिल्म निर्माता होने का दावा करती हैं। वह बहुत समय से इस्लामाबाद में ही रहती हैं। सिंथिया ने बताया है कि वह खैबर पख्तूनख्वाह सरकार के पुरातत्व विभाग में काम करती हैं और इसके अलावा वो कई गैर-सरकारी संस्थानों से भी जुड़ी हैं। इसके अलावा वे एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना रही हैं। शुरुआत में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध थे लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ती चली गई।

Related Articles

Back to top button