ब्रेकिंग
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन
देश

भारत-चीन तनाव के बीच लेह पहुंचे आर्मी चीफ नरवणे, सेना की तैयारियों का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ जारी तनाव (India China Tension) के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Army Chief General Manoj Mukund Naravane) लेह के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह सुरक्षा हालातों का जायजा ले रहे हैं और सीनियर फील्ड कमांडर्स एलएसी की मौजूदा स्थिति पर उन्हें ब्रीफ कर रहे हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सेना प्रमुख उन सैनिकों की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे जो बीते तीन महीने से चीनी सैनिकों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए ताजा टकराव से तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों देशों के बीच गतिरोध कम करने को लेकर बीते दो दिनों से लगातार ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता हो रही है। हालांकि, इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

सेना ने दिया चीन को करारा जवाब

बता दें कि 29-30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। चीन की ऐसी हरकतों के कारण भारतीय सेना ने पैंगोंग झील के आसपास सामरिक महत्व की कई ऊंची चोटियों तथा पूरे क्षेत्र में जवानों की तैनाती बढ़ा रखी है। भारतीय वायुसेना को भी पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन की बढ़ती गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चौकसी बढ़ाने को कहा गया है।

रक्षा मंत्री कर चुके हैं दौरा

हाल ही में चीन से तनाव के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ-साथ लेह का दौरा किया था। रक्षामंत्री लद्दाख दौरे के दौरान स्थानीय सैन्य कमांडरों के साथ एलएसी पर टकराव और सैन्य तैनाती की समीक्षा की थी।

Related Articles

Back to top button