ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

बदायूं में छुट्टी न मिलने पर सिपाही ने कार्यवाहक थाना प्रभारी को मारी गोली, खुद को भी किया घायल

बदायूं। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार काल में लोगों की धैर्य भी जवाब देने लगा है। यहां के उझानी थाने में तैनात सिपाही ललित ने कम दिन की छुट्टी स्वीकृत होने से नाराज होकर कार्यवाहक थाना प्रभारी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया और यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

बदायुूं के उझानी थाना में शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सिपाही ललित कार्यवाहक थाना प्रभारी रामअवतार के पास पहुंचा। उसने दस दिन की छुट्टी मांगी मगर रामअवतार ने यह कहते हुए मना कर दिया कि प्रभारी ओमकार सिंह कोरोना संक्रमित हैं, वो वापस आएं तब वही दस दिन की छुट्टी दे सकते हैं। हम चार दिन का ही अवकाश स्वीकृत करेंगे। इसी प्रकरण पर दोनों में बहस हुई। सिपाही ललित गांव लाडपुर, थाना मुड़सान, जिला हाथरस का रहने वाला है।

इसके बाद गुस्साए ललित ने उन पर सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। यह गोली राम अवतार के पेट में लगी। इसके बाद एक और फायर हुआ, दूसरी गोली ललित के पेट में लगी। इस घटना के बाद थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन- फानन दोनों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा। जहां पर दोनों की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ओमकार सिंह का कहना है कि सिपाही काफी तनाव में था। राम अवतार को गोली मारकर उसने खुद को भी मार ली।

सिपाही ललित बीमार मां और भाई के कारण मांग रहा था छुट्टी

सिपाही ललित अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ उझानी में ही रहता था। उसके भाई और परिवार के अन्य लोग हाथरस के विनोद विहार कॉलोनी में रह रहे थे। पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। बड़ा भाई सेना में सियाचीन में तैनात है। मां बीमार थी, छोटे भाई को पथरी हो गयी थी। दोनों गांव में रह थे। पिता ने सेना से रिटायर होकर दोबारा नौकरी जॉइन कर ली है। वह जोधपुर में हैं जबकि बड़ा भाई भी सियाचिन में हैं। उसके घर पर आठ मवेशी भी हैं। सिपाही ललित अपनी मां और भाई के बीमार होने की वजह और घर के कामकाज के कारण छुट्टी मांग रहा था। वह मूल रूप से गांव गुलरिया पोस्ट लाड़पुर थाना हाथरस जंक्शन का निवासी है।

Related Articles

Back to top button