ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

BSP मुखिया मायावती का यूपी सरकार पर गंभीर आरोप, बोलीं-दलित, ब्राह्मण व मुसलमानों का उत्पीड़न

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मायावती का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में चुनिंदा जाति तथा वर्ग के लोगों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। इन सभी को झूठे आपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं मायावती ने शुक्रवार को तीन ट्वीट किया है। मायावती ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था तो अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न कर रही है। यह बेहद पीड़ादायक है कि इन सभी को जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व इनके महान संत व गुरुओं की मूर्ती तोड़ी गई तथा उनके नाम पर रखे गये जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी काफी बदल दिये गये। ठीक उसी प्रकार के रास्ते पर अब वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है। दलितों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ती तोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के बाद अब जौनपुर में इस तरह की घटना बेहद ही निन्दनीय है। हमारी मांग है कि सरकार इन दोनों मामलों में उचित कदम उठाये।

Related Articles

Back to top button