ब्रेकिंग
Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस... Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढ... Jammu Road Accident: जम्मू में बड़ा हादसा; फरीदाबाद के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार और बस की टक्कर Yamunanagar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता, नहर में मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी Ballabgarh Crime News: अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की बड़ी छापेमारी; ग्राइंडर से दरवाजा काटकर घर में ... Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6... Tohana Bus Accident: फतेहाबाद-टोहाना मार्ग पर बस पलटी; हादसे में 3 यात्रियों की मौत, दर्जनभर घायल Rohtak Fire Incident: रोहतक डी पार्क अग्निकांड स्थल पर पहुंचे CM नायब सैनी; मृतकों के प्रति संवेदना ... Haryana Administrative News: हरियाणा में 11 नए IAS पद सृजित; गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 5 शहरों के लिए...
देश

पुलिस को चकमा देकर जय बाजपेयी के तीन भाइयों का कोर्ट में सरेंडर

कानपुर। पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए जय बाजपेयी के तीनों भाइयों ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अधिवक्ता ने अंतरिम जमानत की अर्जी दी, लेकिन न्यायालय ने उसे नहीं माना। तीनों को अस्थायी जेल चौबेपुर भेज दिया गया है।

जयकांत के भाई रजयकांत बाजपेयी, अजय कांत और शोभित बाजपेयी ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी गुरुवार को दी थी। लेकिन तब न तो पुलिस रिपोर्ट आ सकी और न ही तीनों समय से कोर्ट पहुंचे थे। शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ता देवेंद्र द्विवेदी ने तीनों को न्यायालय में हाजिर कराया।

उन्होंने बताया कि तीनों को अंतरिम जमानत दिए जाने की मांग न्यायालय से की थी जिसे न्यायालय ने स्वीकार नहीं किया। अब वह नियमित जमानत के लिए शनिवार को प्रार्थना पत्र देंगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 323 और 504 के आधार पर गैंगस्टर लगा दी। इसके साथ ही तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। इसका न्यायालय में विरोध किया था।

Related Articles

Back to top button