ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

कानपुर, जेएनएन। घटना करीब ढाई माह पुरानी हो चुकी है लेकिन, न्याय की तलाश में भटकते शुक्रवार को एसपी पश्चिम की चौखट पर पहुंची उस अनाथ किशोरी को मिले जख्म अबतक ताजा हैं। काकादेव थाना क्षेत्र के आंबेडकरनगर में गली के गुंडों ने दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिय, उसके कपड़े फाड़ दिए और शराब से नहला दिया था। गनीमत रही कि मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए और उसकी अस्मत बच गई। शिकायत लेकर वह थाने पहुंची तो वहां भी बेअदबी और अपमान का घूंट पीना पड़ा। उससे कहा गया कि तुम इतनी खूबसूरत तो नहीं कि कोई तुमको छेड़े। नाना-नानी के साथ रहती है किशोरी माता-पिता का देहांत होने के बाद से 16 वर्षीय पीडि़त किशोरी काकादेव में नाना-नानी के साथ रह रही है। पीडि़ता के मुताबिक क्षेत्र के कुछ गुंडों ने 15 जून को उसे घर में दबोच लिया, कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म की कोशिश की और शराब से नहला दिया। इस बीच मोहल्ले के लोग आ गए तो इज्जत बच गई। किशोरी के मुताबिक इन गुंडों की वजह से उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस अधिकारी ने कहा- तुम इतनी खूबसूरत तो नहीं है कि कोई तुमसे छेड़छाड़ करे, तुम्हें अपनी जीप में बिठाकर शहर में घुमाएंगे, देखते हैं कि कौन छेड़ता है। उसकी शिकायत पर एनसीआर दर्ज करके इतिश्री कर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बांदा में ट्रकों से कुचलकर दस गोवंशों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे बांदा में ट्रकों से कुचलकर दस गोवंशों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे यह भी पढ़ें घर से बाहर निकलना हुआ दूभर पीडि़ता के मुताबिक आरोपितों का हौसला और बढ़ गया। उसका घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। कुछ दिनो पहले वह एसएसपी से मिली तो उन्होंने फिर थाने जाने को कहा। इस बार फिर उसे थाने में अपमान का घूंट पीना पड़ा। कोरोना के चलते वह दुपट्टे से मुंह ढकी हुई थी। आरोप है कि थानेदार ने उससे कहा कि जरा मुंह खोलकर दिखाओ, देखें तो कितनी खूबसूरत हो कि लोग तुम्हारे साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे हैं। न्याय न मिलने पर किशोरी शुक्रवार को एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार के सामने पेश हुई और आपबीती सुनाई। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। किशोरी की शिकायतों की जांच पिंक चौकी प्रभारी को दे दी गई है। भोर के लुटेरों ने महिला पर डाला केरोसिन, जलाकर मारने की धमकी देकर की लूटपाट भोर के लुटेरों ने महिला पर डाला केरोसिन, जलाकर मारने की धमकी देकर की लूटपाट यह भी पढ़ें पहली बार नहीं पुलिस के बिगड़े बोल संजीत हत्यकांड में निलंबित किए गए इंस्पेक्टर रणजीत राय जब चकेरी में इंस्पेक्टर थे, तब एक युवती गायब हो गई थी। जब उसकी बहन ने इंस्पेक्टर से गुहार लगाई तो उनका जवाब था कि पुलिस को फुर्सत कहां है। खुद पुलिस में भर्ती हो जाओ और अपनी बहन की तलाश कर लो। मामला एडीजी तक पहुंचा, मगर रणजीत का कुछ न बिगड़ा। एक मामला नजीराबाद का है, जहां छेड़छाड़ की पीडि़ता को दारोगा ने कहा कि बड़ी-बड़ी झुमकी पहनकर निकलोगी तो छेड़छाड़ ही होगी। इस प्रकरण में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

प्रयागराज। संगमनगरी प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद के काले कारनामों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। प्रदेश में माफियाराज पर अब सरकार का कहर शुरू हो गया है। मऊ के साथ ही लखनऊ में माफिया डॉन विधायक मुख्तार अंसारी के साथ ही पूर्व सांसद अतीक अहमद के प्रयागराज में अवैध निमार्ण पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद अब कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। इसकी चपेट में अतीक अहमद के करीबियों के भी अवैध निर्माण हैं।

प्रयागराज में अतीक अहमद के कई भवनों की कुर्की के बाद अब उनके करीबी की बिल्डिंग पर बुलडोजर चल रहा है। प्रयागराज के फूलपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रहे अतीक अहमद इन दिनों अहमदाबाद जेल में बंद हैं। इसके बाद भी उसके काले कारनामे जारी हैं। लखनऊ के प्रापर्टी डीलर के अपहरण तथा मारपीट के मामले में बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ सीबीआइ जांच चल रही है। इसी कारण अतीक अहमद को प्रयागराज के नैनी जेल से अहमदाबाद शिफ्ट किया गया है।

गुजरात की जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद व प्रयागराज में उनके करीबियों पर शिकंजा और कस गया है। पिछले दिनों कुर्की की कार्रवाई के बाद अब संपत्तियां निशाने पर आ गई हैं। पुलिस के साथ यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को हाईकोर्ट के पास अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदार बिल्डिंग को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम के साथ गिरा दिया।

अधिकारियों का दावा है कि बिल्डिंग पर पूर्व सांसद अतीक के साढू इमरान का कब्जा था। यह निर्माण नजूल की जमीन पर अवैध ढंग से कराया गया था। आठ वर्ष पहले करीब 400 वर्ग गज में निर्माण हुआ था। इसके बाद नवाब यूसुफ रोड पर अतीक अहमद की बिल्डिंग को भी गिराने की योजना है, जो करीब 600 वर्ग गज में है।

Related Articles

Back to top button