ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

नक्सलियों के कंगारू कोर्ट में की सरपंच के दामाद समेत चार की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बैलाडिला की तराई में बसे गांव पुसनार में नक्सलियों ने शुक्रवार सुबह कंगारू कोर्ट (जन अदालत) लगाकर सरपंच के दामाद समेत चार लोगों की हत्या कर दी। मारे गए सभी लोग ट्रैक्टर से सामान ढुलाई का कार्य करते थे। क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में इनके द्वारा सहयोग किए जाने से नक्सलियों में नाराजगी थी। वारदात के बाद नक्सली गांव के तीन अन्य लोगों को अपने साथ ले गए हैं। नक्सलियों ने सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार को भी जन अदालत में बुलाया था, पर वह नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने सिर्फ एक शव ही पोस्टमार्टम के लिए सौंपी है। तीन शवों को देने से इन्कार कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने शुक्रवार सुबह जन अदालत लगाई। लगभग 150 लोगों की उपस्थिति में लगी जन अदालत में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में सहयोग देने वालों के लिए मौत की सजा सुनाई। इसके बाद मेटापाल की सरपंच पाकली कुंजाम के दामाद नंगा कुंजाम, पुसनार के धुरवा सन्नू, सन्नू पूनेम एवं पल्ली की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। जिनकी हत्या की गई है, उन सभी के पास ट्रैक्टर था। वह सभी सड़क निर्माण में सामान ढुलाई का कार्य कर रहे थे

अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, जन अदालत से तीन अन्य लोगों को भी नक्सली अपने साथ ले गए हैं। इनमें एक जेसीबी ऑपरेटर और दो ट्रैक्टर चालक हैं। उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button