ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
विदेश

ब्रिटेन के बर्मिघम सिटी सेंटर में चाकूबाजी, कई घायल, पुलिस ने ‘बड़ी वारदात’ घोषित किया

लंदन। ब्रिटेन के बर्मिघम सिटी सेंटर में रविवार को कई लोगों को चाकू मारे जाने की घटना सामने आई है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने इसे ‘बड़ी वारदात’ घोषित किया है। बता दें कि जब पुलिस किसी आपराधिक घटना को ‘मेजर इंसिडेंट’ घोषित करती है तो इसका मतलब होता है कि या तो गंभीर नुकसान हुआ है या फिर आम लोगों की सुरक्षा को खतरा है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि उनको रविवार को लगभग रात 12.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) चाकूबाजी (Stabbing) की घटना के बारे में जानकारी मिली।

इस वाकए के कुछ ही समय बाद पुलिस को चाकू से गोदे जाने की एक अन्य घटना की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि हमलों में कई लोग घायल हुए हैं। लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि छुरा घोंपने के पीछे की मंशा का अभी तक पता नहीं चल सका है और वह चाकूबाजी से जुड़ी दूसरी घटनाओं की भी जानकारी एकत्र कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हमें कई घायलों के बारे में पता चला है, लेकिन फिलहाल हम यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि इनकी हालत कितनी गंभीर है।

सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर एक साथ काम कर रही हैं। बता दें कि पहली चाकूबाजी की घटना रविवार रात 12:30 बजे हुई थी और उसके बाद इसी तरह की कई दूसरी वारदातों का पता चला। आर्केडियन सेंटर में काम करने वाली प्रत्यक्षदर्शी कारा ने बताया कि उन्होंने कई लोगों को आपस में लड़ते देखा। जिस समय उक्‍त वारदातें हुई उस दौरान यह इलाका सबसे व्यस्त था। तीन घंटे के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई, कार दुर्घटना हुई और कई अन्य चीजें हुई जो हैरान कर देने वाली घटनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button