ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वाइस चांसलरों का सम्मेलन आज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे शामिल

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को सुबह 10:30 बजे राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उसके परिवर्तनकारी प्रभाव के विषय पर आयोजित होने वाले राज्‍यपालों और विश्‍वविद्यालयों के वाइस चांसलरों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस सम्‍मेलन को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।

इस कार्यक्रम को शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलावों में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भूमिका’ रखा गया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं कल 7 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और इसके परिवर्तनकारी प्रभाव पर राष्ट्रपति जी, राज्यपालों और विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों के साथ एक सम्मेलन में भाग लूंगा। इस कांफ्रेंस के दौरान होने वाले संवाद देश को ज्ञान केंद्र बनाने की कोशिशों को मजबूती प्रदान करेंगे।’

इस सम्‍मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालयों के कुलपति भी भाग लेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘नेप 2020’ इक्कीसवीं सदी की पहली शिक्षा नीति है जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के 34 वर्ष बाद घोषित किया गया है। इसे स्कूल और उच्च शिक्षा स्तर में सुधारों के लिए लाया गया है। इसके लागू होने से एक न्यायसंगत और ज्ञान युक्त समाज बनाने में काफी मदद मिलेगी।

जारी विज्ञप्‍त‍ि में कहा गया है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को एक न्यायसंगत और जीवंत ज्ञान समाज बनाने की कोशिश है। यह एक भारत केंद्रित शिक्षा प्रणाली को लागू करती है जिसे 1986 में शिक्षा पर पिछली राष्ट्रीय नीति के 34 वर्षों बाद घोषित किया गया है। NEP-2020 में स्कूलों और उच्च शिक्षा के स्तर दोनों में प्रमुख सुधारों के लिए निर्देश हैं। यह प्रधान मंत्री द्वारा परिकल्पित आत्‍मनिर्भर भारत के लिए एक सक्षम शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगी।

Related Articles

Back to top button