ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 आतंकी दिल्ली में गिरफ्तार, पंजाब में बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) से जुड़े 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आतंकियों के नाम भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह हैं, दोनों ही आतंकी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। जागरण संवाददाता के मुताबिक, इन दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दोनों आतंकियों भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। जानकारी मिली है कि दोनों को शनिवार को ही बुराड़ी के निरंकारी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिलावर को पहले भी पंजाब पुलिस अबू धाबी से गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जमानत मिलने पर फरार हो गया था। ये भी जानकारी मिली है कि ये हथियार लेने दिल्ली आए थे, जिसके बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन दोनों के निशाने पर पंजाब था, ये कोई बड़ी साजिश के तहत यहां पर आए थे।

दिल्‍ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) के मुताबिक, दोनों आतंकियों भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह को पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। जागरण संवाददाता के मुताबिक, दोनों पश्चिम दिल्ली इलाके में दोनों ओर से हुई फायरिंग की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से छह पिस्‍टल और 40 कार्ट्रिज भी मिली हैं।

गौरतलब है कि  पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ के मुखिया वाधवा सिंह बब्बर समेत 9 लोगों को जुलाई महीने में ही गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित कर दिया है। इन सभी को यूएपीए एक्‍ट 1967 (UAPA Act 1967) के तहत आतंकी करार दिया गया है। बता दें कि ये सभी बब्बर खालसा इंटरनेशनल, सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स आदि आतंकी संगठनों से संबंधित हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय सूची में सिख फॉर जस्टिस के कानूनी प्रतिनिधि गुरपतवंत सिंह पन्नू के अलावा जिन आतंकियों को इसमें शामिल किया गया है उनमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चीफ वाधवा सिंह बब्बर, अंतराष्ट्रीय सिख यूथ फेडरेशन के लखबीर सिंह, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह नीटा, खालिस्तान कमांडो फोर्स के परमजीत सिंह पंजवड़ शामिल हैं। ये सभी फिलहाल पाकिस्तान में हैं।

Related Articles

Back to top button