ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

योगीराज: दबंगों ने अजनारा सोसाइटी में घुसकर कार सवार लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत

नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे जनपद गौतम बुद्ध नगर में बदमाशों का ख़ौफ़ बिल्कुल कम नजर नहीं आ रहा है। एक के बाद एक पुलिस को चुनौती देते हुए घटना को कारित कर फरार हो जाते है और पुलिस तलाश करती नजर आती है। इसी कड़ी में आज थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा ली गार्डन में वाइक सवार दो बदमाशो ने कार में बैठे दो व्यापारी राजन शर्मा व अरुण त्यानी समेत चार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। जिसमें दोनों व्यापारी की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे दो लोग बिल्कुल सुरक्षित बच गए।

बता दें कि ब्लैक कलर की कार में दोनों व्यापारियों समेत कुल चार लोग बैठे थे, तभी अचानक से बाइक पर सवार दो बेखौफ बदमाश आते है और गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो जाते है। इस फायरिंग में कई राउंड फायरिंग होती और ड्राइवर वाली सीट पर बैठे और बगल वाली सीट पर बैठे दोनों व्यापारी को गोली लग जाती है। वो दोनों गंभीर रूप से घायल हो जाते है। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराती है जहां उन दोनों को डॉक्टर मृत घोषित कर देते हैं।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। कुछ तथ्य हमे मिले है उनके आधार पर आगे की जांच कर रहे हैं। वही शुरुआती जांच में ये मामला रंजिश का लग रहा है। बहुत जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button