ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

तेज प्रताप ने पत्‍नी के डर से बदला मैदान! ससुर बोले- वहां से भी लड़ सकती है बेटी, BJP ने कसा तंज

पटना।  राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया है। वे वैशाली के महुआ (Mahua) के बदले समस्‍तीपुर के हसनपुर (Hasanpur) से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्‍होंने हसनपुर में पहला जनसंपर्क भी किया है। तेज प्रताप के चुनाव क्षेत्र बदलने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुटकी लेते हुए कहा है कि वे कहीं से भी लड़ें, हार तय है। यह चर्चा है कि उन्‍होंने पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai) के महुआ से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की आशंका के कारण अपना क्षेत्र बदला है। हसनपुर यादव बहुल विधानसभा सीट है। इसे तेज प्रताप यादव अपने लिए सुरक्षित मान रहे हैं। हालांकि, ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय ने संकेत दिया है कि अगर उनकी बेटी चाहेंगी तो तेज प्रताप को हसनपुर में भी चुनौती देगी।

ऐश्‍वर्या के साथ लड़ रहे तलाक का मुकदमा

ज्ञात हो कि तेज प्रताप यादव की शादी तत्‍कालीन आरजेडी विधायक व अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता चंद्रिका राय (Chandrika Rai) की बेटी ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ हुई है। तेज प्रताप ने शादी के छह महीने के भीतर ही तलाक का मुकदमा (Divorce Case) दायर कर दिया। इसके बाद लालू व चंद्रिका के रास्‍ते अलग हो गए हैं। तेज प्रताप के तलाक का मुकदमा भी कोर्ट में लंबित है। कहा जा रहा है कि ऐश्‍वर्या राय अपने अपमान का बदला लेने के लिए लालू परिवार (Lalu Family) के खिलाफ चुनाव मैदान में कूदने जा रहीं हैं। उनके खास निशाने पर पति तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) व देवर तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) हैं। इसे देखते हुए तेज प्रताप यादव ने अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया है। इसी के बाद उन्‍होंने हसनपुर का दौरा कर वहां से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

हसनपुर में रोड शो कर की चुनाव लड़ने की घोषणा

तेज प्रताप यादव सोमवार को एक दिनी दौरे पर हसनपुर पहुंचे। उन्‍होंने वहां रोड शो किया। साथ ही हसनपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी। हालांकि, रोड शो के दौरान शारीरिक दूरी (Physical Distancing) के प्रावधान की धज्जियां उड़ती दिखीं। तेज प्रताप के समर्थक सड़क पर बिना मास्‍क (Mask) लगाए भी दिखे। तेज प्रताप यादव के रोड शो पर उनकी मां व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) वीडियो कॉलिंग के माध्यम से नजर बनाए हुए थीं। तेज प्रताप भी मां को मोबाइल के माध्यम से हसनपुर के रोड शो को दिखा रहे थे।

बीजेपी का तंज: कहीं से भी लड़ें, दोनों भाइयों की हार तय

तेज प्रताप यादव के हसनपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा पर बीजेपी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों भाई (तेज प्रताप यादव एवं तेजस्‍वी यादव) चुनाव लड़ें, हार तय है। बीजेपी के मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख (Sanjay Mayukh) ने कहा कि तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव कहीं से भी चुनाव लड़ें, उनकी हार तय है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता संजय टाइगर (Sanjay Tiger) ने भी कहा कि तेज प्रताप यादव पिछली बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के कारण जीत गए थे। इस बार दोनों भाई कहीं से भी लड़ें, हार निश्चित है।

पिता ने दिया संकेत, हसनपुर से भी चुनाव लड़ सकतीं हैं ऐश्‍वर्या

बहरहाल, ऐश्वर्या राय चाहें तो पति के खिलाफ हसनपुर से भी चुनाव लड़ सकतीं हैं। उनके पिता चंद्रिका राय ने संकेत दिया है कि तेज प्रताप यादव को हराने के लिए ऐश्‍वर्या राय हसनपुर से भी विधानसभा चुनाव के मैदान में कूद सकतीं हैं। चंद्रिका राय ने कहा है कि इसका फैसला ऐश्‍वर्या को करना है। वे उनके साथ हैं।

Related Articles

Back to top button