ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

कोरोना संक्रमण में गिरावट का बनने लगा रिकॉर्ड, 24 घंटों में 1,27,510 नए मामले, मौत का आंकड़ा 3 हजार से नीचे

नई दिल्ली। पिछले दिनों जिस तरह कोविड-19 के मामलो में तेजी के रिकॉर्ड बन रहे थे उसी तरह अब मामलों में आ रही कमी रिकॉर्ड कायम करने लगी है। मंगलवार सुबह नए संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 8 अप्रैल के बाद सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। भारत (India) में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,27,510 नए मामलों की पहचान हुई और 2,795 लोगों की मौत दर्ज की गई। वहीं 2,55,287 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए और इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिला। यह आंकड़ा मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी किया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में सोमवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 34,67,92,257 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 19,25,374 सैंपल की टेस्टिंग केवल कल की गई।  देश में कुल संक्रमण का आंकड़ा 2,81,75,044 हो गया और अब तक मरने वालों की संख्या 3,31,895 है। वहीं महामारी कोविड-19 से जंग में अब तक कुल 2,59,47,629 लोग जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि देश में अभी 18,95,520 सक्रिय मामले हैं। देश में इस साल 16 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया जिसमें कुल 21,60,46,638 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

2019 के अंत में चीन के वुहान से पैदा होने वाले कोरोना वायरस ने अब तक दुनिया भर के 170,580,362 लोगों को संक्रमित कर दिया। वहीं दुनिया के तमाम देशों से 3,546,731 लोगों की मौत हो चुकी है। इस क्रम में महामारी की शुरुआत से ही अमेरिका की स्थिति बदतर रही है। यह दुनिया भर के देशों में सबसे अधिक संक्रमित है। यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 33,264,380 और मरने वालों की संख्या 594,568 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत है।

Related Articles

Back to top button