ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

अमेरिका में कोरोना वैक्सीन लेने वालों को दिए जा रहे लुभावने उपहार, जानें पूरा मामला

वाशिंगटन। अमेरिका भर के शहरों व राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता फैलाने का काम हो रहा है। इस क्रम में लुभावने ऑफर की शुरुआत हुई है ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन कराएं। वैक्सीन की खुराक लेने वालों को लॉटरियां, धनराशि समेत अनेकों इंसेंटिव की पेशकश की गई है। 10 लाख रुपये की रकम से लेकर गर्वनर के साथ डिनर तक का ऑफर दिया जा रहा है। दरअसल अप्रैल और मई में वैक्सीनेशन की दर में गिरावट देखी गई इसलिए राज्यों ने अपने टीकाकरण अभियान को मजबूत बनाने के लिए यह प्रयास किया है।

कोविड-19 प्रतिक्रिया के लिए व्हाइट हाउस के सीनियर एडवाइजर एंडी स्लाविट्ट (Andy Slavitt) ने कहा, ‘ वैक्सीनेशन के प्रति लोगों के बीच जागरुकता लाने के क्रम में हमने राज्यों से अपनी रचनात्मक कौशल के जरिए कदम उठाने को प्रोत्साहित किया है ताकि जल्द से जल्द देश वापस सामान्य हालात में हो जाए।’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ( President Biden) द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुसार 4 जुलाई तक 160 मिलियन अमेरिकियों का वैक्सीनेशन हो जाना है और कम से कम 70 फीसद लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल जानी चाहिए। अब तक 40 फीसद अमेरिकियों का कोरोना वैक्सीनेशन हो चुका है और 50 फीसद से अधिक जनसंख्या को एक खुराक दी जा चुकी है। यह आंकड़ा अमेरिकी CDC की ओर से जारी किया गया है।

अब तक दुनिया भर के 170,580,362 लोगों को संक्रमित कर दिया। वहीं दुनिया के तमाम देशों से 3,546,731 लोगों की मौत हो चुकी है। इस क्रम में महामारी की शुरुआत से ही अमेरिका की स्थिति बदतर रही है। यह दुनिया भर के देशों में सबसे अधिक संक्रमित है। यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 33,264,380 और मरने वालों की संख्या 594,568 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत है।

Related Articles

Back to top button