ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
विदेश

पाकिस्तान का चीन को झटकाः चीनी ऐप Bigo किया बैन, Tiktok भी बंद करने की तैयारी

पेशावरः भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के बाद चीन के खास दोस्त पाकिस्तान ने ड्रेगन को झटका दिया है। पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने चीन के लाइव स्ट्रीमिंग ऐप बीगो को ब्लॉक कर दिया है। PTA से मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा पाकिस्तान में भी टिकटॉक को बैन किया जा सकता है। आरोप है कि इन दोनों ऐप्स के जरिए मुल्क में अश्लीलता फैलाई जा रही है और यह देश के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

बता दें कि गलवान घाटी पर चीनी सैनिकों के हमले के बाद भारत में पिछले महीने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगाया गया था। इसके बाद से ही पाक में भी इस तरह की मांग उठ रही थी। पीटीए ने सोमवार रात एक बयान जारी करते हुए कहा कि चीनी ऐप्स के जरिए देश में अनैतिकता और अश्लीलता फैलाई जा रही है जिसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। बयान के अनुसार टिकटॉक और बीगो को लेकर नाराजगी बेहद ज्यादा हो चुकी है और इन ऐप्स पर बैन की मांग तेज हो चुकी है।

गौरतलब यह भी है कि पाकिस्तान के कई सामाजिक संगठनों ने पीटीए को चिट्ठी लिखकर इन ऐप्स पर बैन की मांग की थी। इस पर विचार के बाद पीटीए ने बयान जारी किया। कहा- हमें कई तरह की शिकायतें मिली हैं। इस तरह के ऐप्स का सोसायटी पर निगेटिव असर हो रहा है। सबसे बड़ी फिक्र युवाओं को लेकर है। वे इन ऐप्स की वजह से गुमराह हो रहे हैं। इन कंपनियों को पाकिस्तान के कानून के हिसाब से काम करना होगा। नहीं ये इन्हें बैन किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार पबजी गेम एप्लीकेशन को भी बंद कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button