ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
विदेश

नेपाल के हिल्‍सा में 40 भारतीय यात्री फंसे, सरकार से लगाई गुहार

काठमांडू। नेपाल (Nepal) के हिल्‍सा (Hilsa) के नजदीक तेलंगाना (Telangana) के 40 लोग बीते चार दिनों से फंसे हुए हैं। नेपाल के उत्‍तर पश्चिम में तिब्‍बत सीमा के पास स्थित हिल्‍सा में इन लोगों को कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar) से लौटते वक्‍त उस ट्रेवेल एजेंसी ने छोड़ दिया है, जिससे वे पंजिकृत थे। इन लोगों ने पिछले 13 जून को अपनी यात्रा शुरू की थी।

यात्रियों के इस समूह के एक व्‍यक्ति ने बताया कि तेलंगाना के दो अलग-अलग हिस्‍सों से ताल्‍लुक रखने वाले इन लोगों ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए अपना पंजिकरण साउदर्न ट्रेवेल एजेंसी (Southern Travel agency) के साथ कराया था। यात्री ने कहा कि हम लोग कैलाश मानसरोवर पहुंचे और वहां की यात्रा की लेकिन साउदर्न ट्रेवेल एजेंसी ने हिल्‍सा ले आकर हमें छोड़ दिया गया। पिछले चार दिनों से एजेंसी के लोग हमारे फोल कॉल्‍स का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

समूह के उस व्‍यक्ति ने बताया कि इय इलाका पूरी तरह पहाडि़यों से घिरा हुआ है। हम लोग यहां फंस गए हैं। समूह के कुछ लोग बीमार भी हो गए हैं। खासकर महिलाओं को काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से हमारी गुजारिश है कि वह हमारी मदद करे और हमें हमारे घर तक सुरक्षित वापस पहुंचाए। बता दें कि हिल्‍सा मानसरोवर यात्रियों का नजदीकी कैंप माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button