ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
मनोरंजन

सपना चौधरी के नए गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखा जा रहा है बार-बार

नई दिल्ली। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी क फैंस को हमेशा ही उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं यूट्यूब पर उनके नए ही नहीं बल्कि पुराने वीडियो भी जबरदस्त वायरल होते हैं। इसी बीच सपना चौधरी लंबे समय के बाद एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने से रिलीज होते ही यूट्यब पर धमाल मचा दिया है। सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना ‘जलेबी’ है। इस गाने में सपना ने अपने ठुमको से लोखों का दिल जीत लिया है।

सपना चौधरी के नए गाने ‘जलेबी’ ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। उनका ये गाना यूट्यूब पर 8 जुलाई को रिलीज हुआ था। अबतक इस गाने को 28 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है। वहीं सपना के इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने लिखे हैं। इसके साथ ही इस  गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है। गाने में सपना चौधरी, बिंदर दनोदा के साथ दिखाई दे रही हैं।

सपना चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना ने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button