ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

ईडन गार्डेंस स्टेडियम में स्थित कैब मुख्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद, सौरव गांगुली क्वारंटाइन में

कोलकाता। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली के कोरोना से संक्रमित होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। पूर्व क्रिकेटर व बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे।

कोरोना की जांच कराने पर बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सौरव अपनी मां, पत्नी व बेटी के साथ होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने स्नेहाशीष की पत्नी व उनके सास-ससुर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उस समय से स्नेहाशीष मोमिनपुर स्थित अपने घर से बेहला स्थित पैतृक निवास में आकर रह रहे थे, जहां सौरव भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सौरव ने एक साक्षात्कार में कहा था, “मेरे भैया हमारी फैक्ट्रियों का हर दिन दौरा करते हैं इसलिए वे ज्यादा जोखिम में हैं।”

कैब मुख्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद 

इस बीच खबर है कि कैब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया भी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं और ईडन गार्डेंस स्टेडियम में स्थित कैब मुख्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। कैब के कर्मचारियों को फिलहाल घर से ही काम करने को कहा गया है

स्नेहाशीष गांगुली की हालत स्थिर

कोरोना संक्रमित होकर महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई व बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली की हालत स्थिर है। कैब की तरफ से गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया-‘अभी कठिन समय चल रहा है। स्नेहाशीष गांगुली कल खुद ही महानगर के एक अस्पताल में भर्ती हो गए थे। हल्के बुखार के अलावा उन्हें अभी और कोई समस्या नहीं है। वे इस समय ठीक हैं। हम उनके द्रुत गति से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कैब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कहा कि कोरोना को लेकर लागू सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए वे अगले कुछ दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे।

Related Articles

Back to top button