ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
देश

कश्मीर पहुंचे आजाद, कहा- घाटी में स्थिति खराब, लोगों की आजादी का हो रहा हनन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को दावा किया कि कश्मीर घाटी में हालात ‘बेहद खराब’ हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद ने चार दिन तक कश्मीर में गुजारने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर में हालात बेहद खराब हैं। वह दो दिन जम्मू में रुकेंगे और इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

आजाद ने कहा कि हालात की समीक्षा करने के बाद मैं उच्चतम न्यायालय को वहां के हालात की जानकारी दूंगा। घाटी में अभिव्यक्ति की आजादी का हनन हो रहा है। अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान मुझे जिन-जिन क्षेत्रों में जाना था, उनके 10वें हिस्से तक भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले गत 20 अगस्त को भी वह जम्मू गये थे लेकिन उन्हें जम्मू हवाई अड्डे पर रोक दिया था और दिल्ली वापस भेज दिया था।

आजाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे लेकिन उन्हें कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि आजाद ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा था कि अगर सरकार यह दावा करती है कि जम्मू में शांति है तो फिर मुझे हवाई अड्डे से बाहर क्यों नहीं जाने दिया गया। उच्चतम न्यायालय ने कुछ दिनों पहले  कांग्रेस नेता को सशर्त जम्मू-कश्मीर जाने की इज्जाजत दी थी जिसके बाद वह गत शुक्रवार वहां गए थे। गौरतलब है कि गत पांच अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था जिसके बाद वहां एहतियातन कुछ पाबंदिया लगाई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button