ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

हरियाणा चुनाव: CM खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर

रेवाड़ी: हरियाणा की 14वीं विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही अब सियासी पारा तूल पकड़ने लगा है। बीएसएफ में खराब खाने का वीडियो वायरल कर सुर्ख़ियों में आये पूर्व जवान तेज बहादुर ने भी हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खटटर के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने से चुनावी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

तेज बहादुर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव में समाज वादी पार्टी की टिकट पर वाराणसी सीट से नॉमिनेशन दाखिल किया जहा उसे अयोग्य करार दिया गया। अब हरियाणा के चुनाव की घोषणा के बाद से ही पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने सीएम मनोहर लाल खटटर के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। तेज बहादुर ने बताया की उन्हें तमाम पार्टियों का समर्थन भी मिला रहा है।

आपको बता दें की पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव राता कला का रहने वाला है। तेज बहादुर 10वीं परीक्षा पास करने के बाद 21 वर्ष की आयु में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। तेज बहादुर ने भी ख़राब खाने की वीडियो बनाकर वायरल की थी जो देश-विदेश की सुर्खिया बनी थी। सेना का अपमान व अंदरूनी बातों को लीक करने का दोषी सेना की कोर्ट ने मानते हुए जवान तेज बहादुर को अप्रेल 2017 में बीएसएफ से बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे आहत उसके दो वर्ष बाद जनवरी 2019 में उसके 19 वर्षीय बेटे रोहित यादव ने अपने पिता तेज बहादुर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। पूर्व जवान तेज बहादुर की धर्मपत्नी शर्मिला यादव पति को नौकरी से निकले जाने के बाद एक निजी कंपनी में जॉब कर अपना घर चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button