ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मो. खालिद 100 से अधिक कोरोना मृतकों का कर चुके हैं अंतिम संस्कार, मिली अलग पहचान

हजारीबाग। Coronavirus Patient Dead Body Funeral वर्तमान समय में कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार में अपने लोग भी डरे-सहमे नजर आते हैं। लेकिन मुर्दा कल्याण समिति के सचिव मो. खालिद ने अब तक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया है। इसके बाद भी स्वयं को संक्रमण से बचाए रखना प्रेरणादायी है। मो. खालिद ने रांची से लेकर हजारीबाग में अब तक सौ से अधिक संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार करने में सहयोग किया है।

खालिद ने बताया कि रांची में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार मारवाड़ी सहायक समिति के तत्वावधान में किया जाता रहा है। लेकिन कोरोना संकट के काल में समिति के  कर्मी के भाग जाने पर अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो रहा था। समिति के सदस्यों के बुलावे पर 10 अगस्त को मो. खालिद रांची पहुंचे और कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया। अपने सहयोगी राहुल के साथ मो. खालिद ने अब तक रांची में 78 एवं हजारीबाग में 24 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया है।

इतने संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार करने के बाद भी कुछ एहतियात बरतकर उन्होंने स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाए रखा है। मो. खालिद बताते हैं कि कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार करने को लेकर चतरा एवं गिरिडीह जिला प्रशासन ने उनसे संपर्क कर मदद मांगी है। दोनों ही जिला प्रशासन को उन्होंने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि चतरा एवं गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार में मदद करने को लेकर उन्हें भुगतान करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मो. खालिद ने ठुकरा दिया। उनका कहना है कि वह केवल चालक और इंधन का खर्च ही लेते हैं।

Related Articles

Back to top button