ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

अंकिता लोखड़े ने लिखा खुला खत, कहा- शायद रिया चक्रवर्ती खुद कर रही थीं ड्रग्स एंजॉय

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से जांच जारी है। इस केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत के निधन के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी काफी मुखर हैं। सीबीआई जांच की मांग से लेकर वह कई विषयों पर बोलती रही हैं। इस बार उन्होंने एक खुली चिट्ठी लिखी है।

अंकिता लोखंडे की खुली चिट्ठी

अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मैं दोबारा इस बात को साफ कर रहीं हूं, क्योंकि मुझसे मीडिया लगातार पूछ रही है कि मैं क्या महसूस कर रही हूं? यह हत्या है या आत्महत्या। मैंने कभी नहीं कहा कि यह हत्या है या कोई भी विशेष रूप से जिम्मेदार है। मैंने हमेशा अपने दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की और शोककुल परिवार के साथ खड़ी रही। जांच एजेंसियों द्वारा सच को बाहर लाना चाहिए।’

उन्होंने आगे लिखा- ‘बतौर महाराष्ट्रीयन और एक भारतीय नागरिक होने के नाते, मेरा भरोसा महाराष्ट्र सरकार/पुलिस और केंद्र सरकार के संस्थानों में है। हालांकि, जब मेरे लिया सौतन और विधवा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, तब मैनें कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के साल 2016 तक की मानसिक हालात बताने के लिए आगे आई।’

अंकिता ने अपनी चिट्ठी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर भी बातें की हैं। उन्होंने लिखा- ‘क्या उन्हें (रिया चक्रवर्ती) किसी तनावगस्त्र इंसान को ड्रग्स का सेवन करने देना चाहिए? ये कैसी मदद है? एक तरफ वह (रिया) कह रही हैं कि वे सुशांत के अनुरोध पर उनकी बेहतरी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क में थी। और दूसरी ओर वह उनके लिए ड्रग्स लॉजिस्टिक को कॉर्डिनेट कर रही थीं।’

अंकिता ने आगे लिखा- ‘उनके मुताबिक, उन्होंने फैमिली को इलाज़ के बारे में बताया, लेकिन वह कभी ड्रग्स सेवन के बारे में कभी भी परिवार को नहीं बताया। मुझे यकिन हैं, ऐसा उन्होंने इसलिए नहीं किया, क्योंकि शायद उन्हें खुद इसका सेवन करने में मज़ा आ रहा था।’ आप अंकिता की पूरी चिट्ठी यहां पढ़ सकते हैं-

Related Articles

Back to top button