ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कोरोना काल मे आई अच्छी खबर, इस सेक्टर में आने वाली है 5 करोड़ नौकरियां

नई दिल्ली। सरकार का अगले पांच साल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र में पांच करोड़ अतिरिक्त रोजगार अवसर सृजित करने का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। MSME, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में MSME के योगदान को लगभग 30 फीसद से बढ़ाकर 50 फीसद और निर्यात में 49 फीसद से बढ़ाकर 60 फीसद तक लाना है।

अभी MSME क्षेत्र करीब 11 करोड़ लोगों को रोजगार देता है। उन्होंने कहा कि नवोन्मेषों तथा उद्यमियों के लिये मदद के दायरे को विस्तृत बनाया जाना चाहिये, ताकि नयी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। MSME मंत्रालय के अनुसार, गडकरी ने कहा कि नवाचारों में जोखिम लेने और नये समाधान खोजने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जो लोग चूक कर रहे हैं, उनका बचाव करने की जरूरत है। गडकरी ने एक आभासी बैठक को संबोधित करते हुए नीति आयोग की पहल आत्मनिर्भर भारत अराइज अटल न्यू इंडिया चैलेंज की सराहना की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हो रही समस्याओं के समाधान खोजने और मूल्य संवर्धन सुनिश्चित करने के लिये नयी प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने अधिशेष चावल का उदाहरण दिया और कहा कि इसका उपयोग इथेनॉल के उत्पादन में किया जा सकता है। इससे भंडारण की समस्या कम होगी और इसके साथ ही हरित ईंधन के मामले में देश को जीवाश्म ईंधनों का विकल्प मिलेगा।

Related Articles

Back to top button