ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

सिडकुल के कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगाकर की खुदकुशी

रुद्रपुर : रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में सिडकुल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटका मिला। वह किराए पर कमरा लेकर रहता था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

बुधवार मध्य रात्रि सिडकुल औद्योगिक आस्थान स्थित फैक्ट्री में कार्यरत भुवनेश्वर आयु 30 वर्ष पुत्र नंदी ठाकुर आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर में किराए पर रहता था। बुधवार को वह ड्यूटी नहीं गया। उसके सहकर्मियों ने जब फोन किया तो उसने फ़ोन नही उठाया। जब उसने देर शाम तक फ़ोन नही उठाया तो सहकर्मियों को कुछ आशंका हुई। रात्रि लगभग 12 बजे वह कमरे पर पंहुचे तो कमरा अंदर से बंद था।

आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस दरवाजा खोल कर अंदर घुसी तो वह फांसी लगा लटका हुआ था। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसके सहकर्मियों ने भुवनेश्वर के परिजनों को सूचित कर दिया। परिजन इलाहाबाद से रुद्रपुर के लिए चल दिये थे। उनके जल्द रुद्रपुर पहुचने की संभावना सहकर्मियों ने व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button