ब्रेकिंग
Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब...
विदेश

अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में 3 लोगों की मौत, हजारों घर जलकर खाक

ओरोविल। अमेरिका में स्थित कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं राज्य के जंगलो में लगी भयंकर आग लगने से हजारो घर जल कर खाक हो गए हैं। बढ़ती आग को देखते हुए  हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तीन मृत लोगों में से दो लोगों को एक ही जगह से ढूंढा गया वहीं तीसरे को दूसरी जगह से ढूंढ़ा गया है।

जंगल में लगी इस मौसम की सबसे बड़ी दुर्घटना 

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय एवं लॉस एंजिल्स के जलवायु वैज्ञानिक डैनियल स्वैन का कहना है कि जंगल में लगी इस मौसम की सबसे बड़ी दुर्घटना है। इसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। स्वैन ने ट्विटर पर लिखा है कि यह अविश्‍सनीय है। यह अत्‍यधिक तीव्र है। आग की लपटों ने यहां के वन्‍यजीवों पर नया संकट पैदा किया है। वन विभाग के अनुसार कैलिफोर्निया में लगी इस भीषण आग को काबू पाने के लिए 14,100 से अधिक अग्निशामक दल के लोग जूझ रहे हैं। दूसरी ओर गवर्नर गाविन न्यूजोम ने पांच काउंटी में इमरजेंसी लगा दी है। कैलिफोर्निया में इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और इस कारण जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी हैं।

आम लोगों के लिए सड़को को किया गया बंद

जंगलों में लगी आग बहुत तेजी से फैल रही है आग की चपेट में करीब 45,000 एकड़ जमीन जल कर खाक हो गई है। आग के चलते मध्य कैलिफोर्निया के फ्रेंसो क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया और सड़कों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

बता दें कि कैलिफोर्निया में 15 अगस्त से करीब 1,000 आग की घटनाएं दर्ज की जा चुकीं हैं। यहां पर अक्सर आग आकाशीय बिजली गिरने से लगती है। गर्मी और आग से बचने के लिए लोग समंदर के किनारे जा रहे हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह खतरनाक हो सकता है क्योंकि कोरोना वायरस इससे तेजी से फैल सकता है।

Related Articles

Back to top button