ब्रेकिंग
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि... Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधाय... Giridih News: ट्राई साइकिल के लिए रेंगकर दफ्तर पहुंचा दिव्यांग; कागजी खानापूर्ति में फंसी जगदीश की उ...
खेल

हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड जैसे तूफानी बल्लेबाज IPL 2020 में नहीं बना पाएंगे रन- रमीज राजा

नई दिल्ली। IPL 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और क्रिकेट फैंस को इसके शुरू होने का इंतजार बेसब्री से है। एक बार फिर से फटाफट क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा और बल्लेबाजों के चौके व छक्के जमकर दिखने वाले हैं। यूएई में खेले जाने वाले इस लीग की शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व कमेंटेटर रमीज राजा ने एक बेहद चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बार यूएई में हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे तूफानी बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हो सकती है।

रमीज राजा ने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी ये बातें सामने रखी और उन्होंने कहा कि इस बार यूएई में आयोजित होने वाले इस लीग में उस टीम को ज्यादा फायदा होगा जिनके पास अच्छे स्पिनर हैं। रमीज के मुताबिक जिस टीम के पास स्तरीय स्पिनर होंगे उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा होगा। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस बार यूएई में बड़े शॉट्स खेलने वाले बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हो सकती है। राजा के मुताबिक हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड व क्रिस लिन जैसे बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना होगा। हार्दिक के बारे में उन्होंने कहा कि वो स्पिन के खिलाफ अच्छे हैं, लेकिन उन्हें भी परेशानी हो सकती है।

राजा ने कहा कि यूएई में गर्मी काफी होगी और वहां पर तेज गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है ऐसे में टीमें अलग रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमें अलग तरह की टीम चयन देखने को मिल सकते हैं। तेज गेंदबाजों की परेशानी को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में काफी कुछ अलग देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि आइपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और इसका समापन 10 नवंबर को होगा। आइपीएल के 13वें सीजन का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button