ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
मनोरंजन

जल शक्ति मंत्रालय ने की आमिर ख़ान के ‘पानी फाउंडेशन’ की तारीफ, एक्टर ने कहा- थैंक्यू

नई दिल्ली। आमिर ख़ान उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो सोशल वर्क में पीछे नहीं रहते हैं। वह उनकी पत्नी किरण राव जल संरक्षण के लिए काम करते हैं। इसके लिए उनके पास ‘पानी फाउंडेशन’ है। कुछ समय में तुर्की की फर्स्ट लेडी से इस फाउंडेशन को लेकर एक्टर ने मुलाकात किया है। अब जल शक्ति मंत्रालय  इस काम को मान्यता दिया है। जल शक्ति मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एनजीओ के प्रयासों की सराहना की है।

मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया,’आज हम पानी फाउंडेशन का जश्न मना रहे हैं, जो फेमस अभिनेता अमीर खान और उनकी पत्नी किरण राव द्वारा स्थापित किया गया है। यह एनजीओ महाराष्ट्र के क्षेत्रों को सूखे से विकास और उतन्नति में बदल रहा है।एनजीओ का ‘सत्यमेव जयते वॉटर कप’ एक सराहनीय पहल रहा है। #CelebratingNGO’

मंत्रालय के इस ट्वीट पर आमिर ख़ान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने ऑफ़िशिल ट्विटर हैंडल पर एक थैंक्यू नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मंत्रालय को धन्यवाद कहा है। आमिर ने लिखा- ‘किरण और मैं हमारे प्रयासों को स्वीकार करने के लिए, पानी फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्य की ओर से जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद देना चाहेंगे। महाराष्ट्र में सूखे के खिलाफ लोगों के आंदोलन को हाईलाइट करने के लिए धन्यवाद। यह हमारे डोनर और इस प्रयास में योगदान देने वाले प्रत्येक महाराष्ट्रीयन के सहयोग के बिना संभव नहीं था, जो इस यात्रा का एक हिस्सा रहे हैं। आपके विनम्र शब्दों ने हमें आशा और शक्ति से भर दिया है। हम अपने प्रयासों में निरंतर बने हुए हैं और महाराष्ट्र में हजारों जल हीरों के साथ काम करते हुए अभिभूत महसूस कर रहे हैं। शुक्रिया।’

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आमिर ख़ान इस वक्त अपनी अपकमिंग फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म हॉलीवुड फ़िल्म फॉरेस्ट गम्प की ऑफ़िशियल रिमेक है। इसमें आमिर ख़ान एक सरदार की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। उनके आपोजिट करीना कपूर को कास्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button