ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

तेलंगाना : हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

हैदराबाद। हैदराबाद (Hyderabad) के प्राइवेट स्कूल में आग लगने से हडकंप मच गया है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना शहर के सिकंदराबाद (Secunderabad) क्षेत्र की है जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को शाम साढ़े छह बजे आग लग गई थी।

न्यूज एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए जिला अग्निशमन अधिकारी मधुसूदन राव (Madhusudan Rao) ने कहा, “कल शाम लगभग 6:30 बजे, हमें एक इमरजेंसी कॉल आया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिकंदराबाद (Delhi Public School, Secundrabad ) के एक प्रशासन ब्लॉक में आग लग गई है। इस बिल्डिंग में दो फ्लोर हैं- ग्राउंड फ्लोर पहली मंजिल। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।” अधिकारियों को संदेह है कि शॉर्ट-सर्किट (Short Circuit) से बिल्डिंग में आग लगी होगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

आंध्र प्रदेश के श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के रथ में लगी आग

इससे पहले रविवार को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी जिले (East Godavari district) में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर (Shree Lakshami Narsimha Swami Temple) के रथ में आग लगने की घटना सामने आई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार, अंटारवेडी (Antarvedi) गांव में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के रथ में लगभग एक बजे आग लग गई थी और सुबह 3 बजे तक आग बुझा दी गई थी।

सखीनीटीपल्ली (Sakhinetipalli) के उप-निरीक्षक गोपालकृष्ण (Gopalkrishna) ने बताया था कि इस घटना में किसी अन्य संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा था और ना ही किसी व्यक्ति को कोई नुकसान पहुंचा था क्योंकि रथ का शेड मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर था।

Related Articles

Back to top button