ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
विदेश

PM मोदी ने की शिजो आबे से फोन पर बात, भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने पर जताया आभार

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे से टेलीफोन पर बात की और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच की साझेदारी को जो मजबूत गति मिली है, वह भविष्य में भी निर्बाध जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले आबे ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री आबे की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।” दोनों नेताओं ने भारतीय सशस्त्र बलों और जापान के आत्म रक्षा बलों के बीच ‘आपूर्ति और सेवाओं के आदान-प्रदान संबंधी समझौते” पर हुए हस्ताक्षर का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने सहमति जताई कि यह समझौता दोनों देशों के रक्षा सहयोग को और गहराई देगा तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा में योगदान करेगा।” वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

Related Articles

Back to top button