ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

दो दिनों के बिहार दौरे पर जाएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नीतीश कुमार से से कर सकते हैं मुलाकात

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से दो दिनों के बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है। बिहार में अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। वह प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान नड्डा नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे, पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसकी संभावना है। नड्डा के साथ पार्टी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर रहेंगे। बिहार में भाजपा और जदयू के अलावा राजग का तीसरा घटक दल रामविलास पासवान के नेतृत्व वाला लोक जनशक्ति पार्टी है। लोजपा और जदयू के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है। नड्डा शुक्रवार शाम पांच बजे पटना पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वह चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे और पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

अगले दिन शनिवार को वह प्रदेश भाजपा कार्यालय से ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे और ‘आत्मनिर्भर रथ’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। नड्डा दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादक एवं मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे एवं उनके साथ विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के पद्मश्री किसान चाची के गांव इब्राहिमपुर (सरैया के निकट) भी जाएंगे तथा वहां लीची कृषक एवं महिला किसानों के साथ बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button