ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

स्कूल में नई शिक्षा नीति के अमल पर पीएम मोदी आज देश भर के शिक्षकों से करेंगे बात

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए स्कूली शिक्षा में होने वाले बदलावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश भर के शिक्षकों को संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों तक शिक्षा नीति को पहुंचाने के लिए दो दिन का एक सम्मेलन आयोजित कर रखा है। जो गुरूवार से शुरू हुआ। जिसमें देश भर के शिक्षक और प्राधानाचार्य वर्चुअल जुड़कर अपनी बात रखी।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल और सभी जिम्मेदार लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए ‘शिक्षा पर्व’ का आयोजन कर रखा है। यह पर्व आठ से 25 सिंतबर तक चलेगा। इस दौरान नीति को लेकर ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल सम्मेलन और वेबीनार आयोजित किये जाने है। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों को जिम्मा भी सौंपा गया है।

राज्यपालों और राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पीएम मोदी कर चुके हैं संबोधित

पीएम मोदी इससे पहले सात सितंबर को भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर राज्यपालों और राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर चुके है। जिसमें उन्होंने शिक्षा नीति के अमल का पूरा रोडमैप दिया था। साथ ही कहा था कि इसके अमल को लेकर ज्यादा लचीला रूख अपनाया जाए।

दो दिनों की चर्चा का रखा जाएगा निष्कर्ष

पीएम इससे पहले भी कई मौकों पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल को लेकर अपनी बात रख चुके है। हालांकि अब तक के आयोजनों में यह इसलिए भी अलग है, क्योंकि इनमें नीति के अमल कराने वाले जमीनी टीम शामिल है। यही वजह है कि शिक्षकों के लिए इस सम्मेलन को आयोजन किया है। पीएम इस कार्यक्रम को वर्चुअल सम्मेलन संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम के सामने सम्मेलन के दो दिनों की चर्चा का निष्कर्ष भी रखा जाएगा।

गौरतलब है कि मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक शिक्षा नीति के अमल को लेकर सभी साझीदारों के साथ चर्चा की जो मुहिम शुरु की गई है, इससे पीछे भी यही उद्देश्य है, कि नीति को लेकर किसी तरह कोई भ्रम न रहे। यह चर्चा पूरे सितंबर महीने अलग-अलग चरणों में होगी।

Related Articles

Back to top button