ब्रेकिंग
Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की... Jabalpur Water Tank Scam: जल जीवन मिशन की खुली पोल; 3 करोड़ की टंकी पहली बार भरते ही हुई छलनी, ग्राम... Agra Crime News: आगरा के फाइव स्टार होटल में रईसजादों का 'फिल्मी' कारनामा; 41 हजार का डिनर कर बिल दि... Himachal Election Results: नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा; 4 में से 3 सीटों पर जीत, कांग्रेस को ...
देश

RJD से रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्‍तीफा, लालू बोले- आप कहीं नहीं जा रहे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को बड़ा आघात लगा है। पार्टी में नाराज चल रहे दिग्‍गज नेता और समय-समय पर लालू के संकटमोचक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (Delhi AIIMS) के आइसीयू (ICU) में भर्ती होने के बाद इलाज के दौरान हाथ से लिखकर भेजा है। रघुवंश प्रसाद सिंह बीते कुछ समय से दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं। इसके पहले पटना एम्‍स (Patna AIIMS) में कोरोना का इलाज कराने के दौरान उन्‍होंने पार्टी उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने न तो उनका उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा स्‍वीकार किया गया है, न ही पार्टी से।

रघुवंश ने छोड़ दिया आरजेडी, लालू को लिखा पत्र

आरजेडी में नाराज चल रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। उन्‍होंने पार्टी के सभी पदों से तो पहले ही इस्‍तीफा दे दिया था, अब प्राथमिक सदस्‍यता से भी इस्‍तीफा देने की घोषणा कर दी है। इसके लिए उन्‍होंने लालू प्रसाद यादव को दिल्‍ली एम्‍स से ही एक पत्र लिखा। अपने संक्षिप्‍त पत्र में उन्‍होंने लालू प्रसाद यादव को लिखा कि वे उनके पीछे 32 वर्षों तक खड़े रहे, लेकिन अब नहीं रह सकते।

लालू ने रघुवंश को कहा- आप कहीं नहीं जा रहे

रघुवंश प्रसाद सिंह के पत्र के जवाब में लालू प्रसाद यादव ने भी उन्‍हें पत्र लिखा। अपने पत्र में लालू ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लिखा कि उनके कथित पत्र को मीडिया में चलाया जा रहा है, जिसपर विश्वास ही नहीं हो रहा। लालू ने आगे लिखा है, ”अभी मेरे, मेरे परिवार और मेरे साथ मिलकर सिंचित आरजेडी परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है। चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल बैठकर ही विचार किया है। आप जल्द स्वस्थ हो, फिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे है। समझ लीजिए।”

रामा सिंह की पार्टी में एंट्रीे की कोशिश से थे नाराज

ज्ञात हो कि रघुवंश प्रसाद सिंह कुछ महीने पहले कोरोना से संक्रमित (CoronaVirus Positive) हो गए थे। तब पटना एम्‍स (patna AIIMS) में इलाज के दौरान आरजेडी में उनके विरोधी रामा सिंह को शामिल करने की बात चली थी। इससे नाराज होकर उन्‍होंने पार्टी उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। हालांकि, उनका इस्‍तीफा लालू प्रसाद यादव ने स्‍वीकार नहीं किया

तेज प्रताप के बयान ने डाला आग में घी

पटना एम्‍स से स्वस्‍थ होकर वे बाहर आ गए। इस बीच रामा सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह के खिलाफ बयान देकर उन्‍हें और नाराज कर दिया। इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने रघुवंश प्रसाद सिंह की पार्टी में औकात बताते बयान दे डाला। तेज प्रातप ने कहा कि आरजेडी के समंदर में रघुवंश प्रसाद सिंह केवल एक लोटा पानी हैं। एक लोटा पानी निकल जाने से समंदर को काेई फर्क नहीं पड़ता है। बयान देने के बाद तेज प्रताप ने रघुवंश प्रसाद सिंह को अभिभावक बतात हुए सफाई भी दी। लालू प्रसाद यादव ने भी डैमेज कंट्रोल की पहल की। लालू ने तेज प्रताप यादव को रांची बुलाकर डांटा। लेकिन तीर कमान से निकल चुका था।

मनाने पर भी नहीं माने रधुवंश, छोड़ दी पार्टी

इसके कुछ ही दिनों बाद रघुवंश प्रसाद सिंह फिर बीमार होकर दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती हो गए। वहां उन्‍हें मनाने के लिए खुद तेजस्‍वी यादव भी गए, लेकिन बात नहीं बनी। उनके विरोध के कारण रामा सिंह को अभी तक आरजेडी में एंट्री नहीं मिली है। इस मुद्दे पर उपाध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा के फैसले पर अडिग रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने अब पार्टी से भी इस्‍तीफा दे दिया है।

Related Articles

Back to top button