ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

राहुल का PM मोदी पर हमला, पूछा- चीन से अपनी जमीन कब वापस लेगी सरकार

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा है कि चीन से आखिर कब सरकार चीन से अपनी जमीन वापस लेने की योजना बना रही है। राहुल गांधी ने कहा, चीनियों ने हमारी जमीन ले ली है। आखिर कब भारत सरकार इसे वापस पाने की योजना बना रही है? या ये भी एक भगवान का अधिनियम (एक्ट ऑफ गॉड) बनने वाला है?

इससे पहले भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए गुुरुवार को कहा था कि मोदी बेरोजगारी का दंश झेल रहे नौजवानों के भविष्य की अनेदेखी कर सिर्फ अपने चंद मित्रों की बात सुनते हैं। गांधी ने पार्टी की स्पीकअप मुहिम के तहत यहां जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि बेरोजगारी से पीड़ित देश का युवा आज मोदी से अपने हक़ का रोजगार और उज्ज्वल भविष्य मांग रहा है लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं और युवाओं की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। देश के युवाओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था देश की हालत आपसे बेहतर कौन जानता है। आप हिंदुस्तान का भविष्य हो और आपको भविष्य आज दिख रहा है। कोरोना आने से पहले मैंने कहा था कि तूफान आने वाला है। फरवरी में कहा था, तैयारी कीजिए। सरकार ने मेरा मजाक उड़ाया। जब तूफान आया, मैंने फिर सुझाव दिया- युवाओं के भविष्य के लिए आपको तीन काम करने होंगे।

Related Articles

Back to top button