ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रभावित करने के आरोप में चार रूसी एजेंट प्रतिबंधित

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में रूस से जुड़े चार लोगों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें यूक्रेन के एक सांसद एंड्री डेरकैच का भी नाम है। बाकी तीन रूसी नागरिक हैं। अमेरिका में इन चारों की संपत्ति जब्त कर ली गई है। अमेरिकी नागरिक इन लोगों से किसी तरह का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

अमेरिकी वित्त विभाग के मुताबिक, ये चारों रूस स्थित इंटरनेट रिसर्च एजेंसी (आइआरए) से जुड़े हुए हैं। आइआरए को पहले ही 2016 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप के लिए प्रतिबंधित किया जा चुका है। ये वही डेरकैच हैं, जो पिछले दिसंबर में यूक्रेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील रूडी गुइलानी से मिले थे। इस दौरान रूडी ने अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के यूक्रेन में रिश्तों की जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। खासकर, 2019 के अंतिम दिनों से लेकर 2020 के मध्य तक। इसे लेकर अमेरिकी खुफिया विभाग डेरकैच को पहले से ही संदिग्ध मान रहा था

वित्त विभाग के अनुसार, डेरकैच ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से एक गोपनीय अभियान भी छेड़ रखा था। इसके तहत झूठी और अपुष्ट सूचनाएं फैलाई जा रही थीं। विज्ञप्ति में यह भी दावा किया गया है कि डेरकैच करीब एक दशक से सक्रिय रूसी एजेंट हैं। रूसी खुफिया सेवा से डेरकैच के करीबी ताल्लुकात हैं। बाकी तीनों रूसी नागरिकों पर आइआरए के क्रिप्टोकरेंसी खातों को संचालित करने का आरोप है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन म्युशन ने कहा कि रूस के दुष्प्रचार अभियानों को नाकाम करने के लिए अमेरिका ‘सब कुछ’ करेगा और अपने चुनाव तंत्र की पवित्रता बचाए रखेगा।

Related Articles

Back to top button