ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
खेल

चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर किया बड़ा दावा, बताया कैसे भारत जीतेगा सीरीज

केपटाउन। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर बड़ा दावा किया है। चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि तेज गेंदबाजी आक्रमण की मदद से उन्हें दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का भरोसा है। भारत के पास गेंदबाजी विभाग में एक से एक शानदार गेंदबाज है। खासकर तेज गेंदबाजों की बात करें तो भारत के पास बहुत सारे विकल्प हैं। भारत अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। पुजारा ने कहा, “हमने भारत में कुछ टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिससे ज्यादा खिलाड़ी संपर्क में रहे हैं। हम लोगों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला और खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारे लिए दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का यह बेहतर मौका है।”

पुजारा को भरोसा है कि हाल ही में तेज गेंदबाजी आक्रमण के नेतृत्व में टीम को विदेशों में जो सफलता मिली है उसने टीम को दक्षिण अफ्रीका में तेज गेंदबाजों के मददगार वाली पिचों पर बेहतर करने का भरोसा दिया है। भारत ने आस्ट्रेलिया को आस्ट्रेलिया में और इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराया है। ऐसे में टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा होगा। घरेलू परिस्थितियों में भारत असाधारण रहा है।

उन्होंने कहा, “जब हम विदेश में खेलते हैं तो हमारे तेज गेंदबाज अलग तरीके के हो जाते हैं। अगर आप आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज को देखें तो गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हमने बेहतरीन किया। दक्षिण अफ्रीका में तेज गेंदबाज हमारी मजबूती है और मुझे उम्मीद है कि वे वातावरण का इस्तेमाल करेंगे और हर टेस्ट मैच में 20 विकेट लेंगे।” टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें आप बिना 20 विकेट लिए जीत नहीं सकते। अगर आपके पास उस तरीके के गेंदबाज हैं, जो ये कमाल कर सकते हैं तो आप मैच जीतने के हकदार हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button