ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
खेल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को बनना पड़ा स्पिनर, जानिए क्यों जो रूट की टीम पर आई ऐसी मुसीबत

नई दिल्ली। अगर कोई तेज गेंदबाज 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए गति में मिश्रण करे और ओवर की सभी गेंदों को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंके तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन वही गेंदबाज एक ओवर पहले तेज गेंदबाज हो और फिर अगले ओवर में आफ स्पिन करता नजर आए तो आप निश्चित रूप से चौंक जाएंगे। ऐसा ही कुछ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला

दरअसल, एडिलेड के ओवल में जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे और डे-नाइट टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज आली राबिन्सन ने शानदार तेज गेंदबाजी की और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज का विकेट भी चटकाया। हालांकि, कुछ ही ओवरों के बाद वे तेज गेंदबाज से एक आफ स्पिनर बनते दिखे। ओली राबिन्सन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में आफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए सभी को चौंका दिया।

ओली राबिन्सन ने क्यों की स्पिन गेंदबाजी

दरअसल, इंग्लैंड की टीम डे-नाइट टेस्ट मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी। यहां तक कि टीम के पास कोई ऐसा आलराउंडर भी नहीं है, जो स्पिन गेंदबाजी करता हो। हालांकि, जो रूट ने काफी ओवर स्पिनर के तौर पर गेंदबाजी की, लेकिन वे चौथे दिन चोटिल थे और करीब डेढ़ घंटे तक मैदान के बाहर रहे। इस बीच ओवर गति को बढ़ाने के लिए ओली राबिन्सन को स्पिनर की भूमिका में आना पड़ा, जो कि लगातार तेज गेंदबाजी करते हैं।

इंग्लैंड के पास एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड और ओली राबिन्सन के रूप में प्रमुख तेज गेंदबाज थे, जबकि आलराउंडर के रूप में क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स हैं, जो तेज गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में ओवर गति को बढ़ाने के कारण जो रूट ने काफी ओवर पहली पारी में किए। यहां तक कि पेनाल्टी से बचने के लिए इंग्लैंड की टीम को ओली राबिन्सन से भी आफ स्पिन गेंदबाजी करवाई। ये सब हुआ आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 35वें ओवर में।

Related Articles

Back to top button