ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
देश

अलग-अलग सुर में बोलने वाले साथ आएंगे क्योंकि लक्ष्य है भाजपा को हराना : थरूर

कोलकाताः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शनिवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले विपक्षी दल एक साथ आएंगे क्योंकि उन सबका लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने का है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने सुशासन सप्ताह मनाने के केंद्र के फैसले पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मजाक उड़ाया और कहा कि ‘‘सुशासन का सार” पिछले सात वर्षों से गायब है क्योंकि नारों और प्रतीकवाद की राजनीति ने सुशासन की जगह ले ली है। थरूर ने अपनी किताब ‘प्राइड, प्रेजुडिस एंड पंडित्री’ के विमोचन के दौरान आरोप लगाया, ‘‘वर्तमान में देश में स्वतंत्र आवाजों का गला घोंटा जा रहा है।”

थरूर ने कहा, ‘‘राजनीति में एक सप्ताह भी बहुत लंबा समय होता है। अगले लोकसभा चुनाव के लिए अब भी ढाई साल बाकी हैं। हमें उम्मीद है कि जो लोग अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं वे भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगे। लक्ष्य न केवल भाजपा को बल्कि उसकी नीतियों और राजनीति को भी हराना है।” हालिया दिनों में तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर हमला किया है।

Related Articles

Back to top button