ब्रेकिंग
Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो... अदालती आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख: दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट Jammu Kashmir NIA Raids: लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स पर NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर घाटी के 10 ठिकानो... Seemanchal Express Accident: चलती सीमांचल एक्सप्रेस की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 माह का मासूम, फतेहप... Aaj Ka Mausam: लौटता मानसून दिखा रहा रौद्र रूप, यूपी-एमपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; I... Ganeshotsav 2026: मुंबई के किंग्स सर्कल में विराजे 'गोल्डन गणपति', 14 से 18 सितंबर तक होगा भव्य 5 दि... Russia Ukraine War: रूस ने 500 ड्रोनों से यूक्रेन पर किया भीषण हमला, 9 की मौत; जेलेंस्की बोले- अर्थव...
मध्यप्रदेश

जश्न में मातम: MP में गरबा खेलते वक्त दो महिलाओं की मौत, लोगों में सनसनी

धार: मध्यप्रदेश में लगातार दो दिनों में दो महिलाओं की अचानक मौत ने समाज को हिला कर रख दिया है। दोनों ही महिलाएं गरबा डांस करते समय गिर गईं, और फिर उनकी मौत हो गई।

धार में 27 वर्षीय महिला की गरबा के दौरान मौत

धार जिले के धामनोद नगर की 27 वर्षीय जयश्री पति आकाश पाटीदार सोमवार रात 9 बजे पांडाल में गरबा कर रही थी। थकावट के बाद वह कुर्सी पर बैठी, तभी अचानक कुर्सी से गिर गई। लोगों ने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी धड़कनें थम चुकी थीं। जयश्री की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे इलाके में शोक पसरा हुआ है।

खरगोन में नवविवाहिता की गरबा करते हुए मौत

रविवार को खरगोन जिले में 23 वर्षीय नवविवाहिता सोनम, पति कृष्णपाल यादव के साथ ‘ओ मेरे ढोलना’ गाने पर गरबा कर रही थी। इसी दौरान अचानक गिरने और साइलेंट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

एक जैसी घटनाओं से लोगों में अचंभा

दो जिलों में हुई इसी प्रकार की घटनाओं से लोग स्तब्ध हैं। पिछले 6-7 दिनों से मां दुर्गा की भक्ति और गरबा के उत्सव का माहौल मातम में बदल गया।

Related Articles

Back to top button