ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

दुर्गा पंडाल में चढ़ाए 1 क्विंटल फूल, नवरात्रि में भाजपा सांसद की पूजा पर विवाद

भोपाल/नर्मदापुरम : नवरात्रि के अवसर पर देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा है, लेकिन नर्मदापुरम में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके स्वागत में समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही है। स्वागत का वीडियो खुद सांसद जी ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर लाइव किया लेकिन जैसे ही ट्रोल हुए तो बाद में वीडियो हटा दिया दया।

कांग्रेस ने वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि जब पूरा देश देवी दुर्गा की आराधना में जुटा है, तब भाजपा नेता खुद को भगवान समझकर पूजा करा रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इसे सामान्य स्वागत बताया।

वीडियो नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहां सिवनीमालवा के दुर्गा पंडाल में सांसद पर करीब 1 क्विंटल फूलों से अभिषेक किया गया। सांसद मुस्कुराते हुए पुष्प ग्रहण करते दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव भी हुआ, लेकिन ट्रोलिंग बढ़ने के बाद वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया। इस मामले ने किसानों की खाद और बिजली जैसी समस्याओं के बीच राजनीतिक और धार्मिक बहस को भी जन्म दिया है।

Related Articles

Back to top button