ब्रेकिंग
Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच...
देश

राहुल, प्रियंका की पदयात्रा पर स्मृति ईरानी का तंज, कहा- चंद लोग नहीं जुटा पाए भाई-बहन

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस नेताओं – राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा- की पदयात्रा के लिए उनपर कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस नेताओं को लखनऊ और छत्तीसगढ़ से लोगों को जुटाना पड़ा, जो अमेठी से उनके संबंध के बारे में काफी कुछ बयां करता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल और उनकी बहन प्रियंका ने अमेठी में जगदीशपुर से हरिमऊ गांव तक पैदल मार्च निकाला, जहां पहुंचकर राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। वे नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आयोजित जन जागरण अभियान ”भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा” में हिस्सा ले रहे थे।

राहुल गांधी 15 साल तक अमेठी से सांसद रह चुके हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की स्मृति ईरानी से 55,120 मतों से हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर हैं। अमेठी नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ हुआ करता था। अमेठी की सांसद ईरानी से जब पदयात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”आज भाई-बहन अमेठी में थे। उन्हें लखनऊ, संत कबीर नगर और छत्तीगढ़ से भीड़ लानी पड़ी…किसी को आज बहुत मेहनत करनी पड़ी है।”

उन्होंने कहा, ”तथ्य यह है कि आप (नेहरू-गांधी परिवार) 50 वर्षों से एक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि थे, लेकिन अब हालत यह हो गई है कि आपको लखनऊ से 50 लोगों को अमेठी लाना पड़ा। यह मेरे निर्वाचन क्षेत्र से उनके संबंध के बारे में बहुत कुछ बताता है।”

Related Articles

Back to top button