ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

PM मोदी आज जाएंगे गोवा, लिबरेशन डे पर आयोजित कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने गोवा दौरे पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुक्ति दिवस समारोहों में भाग लेंगे। वह समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और ‘ऑपरेशन विजय’ के दिग्गजों को सम्मानित करेंगे।

प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम, मडगांव में गैस-इन्सुलेटेड सबस्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन विजय के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा वह पुनर्निर्मित अगौड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी खंड और न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Related Articles

Back to top button