ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

शादी के लिए पहुंचे दूल्हे का स्वागत हुआ लात-घूंसे से, यह है वजह…सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

शादी के लिए पहुंचे दूल्हे का स्वागत लात-घूंसे से हुआ, सुनकर आपको अजीब लगा होगा लेकिन यह सच है। सोशल मीडिया पर गाजियाबाद में एक शादी के दौरान दुल्हे की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल लड़की वालों के तरफ से आरोप है कि दूल्हा और उसके पिता ने निकाह से पहले 10 लाख रुपए की मांग की थी। लड़की वालों ने बताया कि वर पक्ष की तरफ से पहले ही दहेज मांगा गया था जिसे पूरा कर दिया गया।

दहेज मिलने के बावजूद लड़के वालों ने 10 लाख रुपए और मांगे जिससे लड़की के घर वाले भड़क गए और दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। लड़की के भाई ने बताया कि वह पहले ही दहेज में 3 लाख रुपए नकद और करीब एक लाख रुपए की डायमंड रिंग दे चुके थे। लेकिन इसके बावजूद दूल्हे ने निकाह से पहले 10 लाख रुपए नकद की मांग कर डाली। दुल्हे की इस डिमांड को सुनकर लड़की वाले भड़क गए और उसकी बैंकट हॉल में ही जमकर पिटाई कर दी। दूल्हे की पिटाई को देख साथ आए बाराती वहां से भाग खड़े हुए।

दूल्हे पर कई शादियां करने का आरोप
लड़की के भाई ने दूल्हे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पहले भी कई शादियां हो गई हैं। दूल्हे के परिवार वालों ने लड़की वालों को धोखे में रखकर यह रिश्ता पक्का किया था। पुलिस का यह कहना है कि इस मामले में लड़की के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button