ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

JEE Main Result 2020: जेईई मेंस में 24 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेंस) का संयुक्त परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं, जिन छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं उनमें सबसे अधिक आठ छात्र तेलंगाना के हैं। दिल्ली के पांच, राजस्थान के चार, आंध्र प्रदेश के तीन, हरियाणा के दो और गुजरात व महाराष्ट्र के एक-एक छात्र को भी 100 पर्सेंटाइल मिले हैं।

जेईई-मेंस की परीक्षा जनवरी में और सितंबर में एक से छह तारीख तक आयोजित की गई थी। शुक्रवार को दोनों परीक्षाओं का परिणाम संयुक्त रूप से घोषित किया गया। कोरोना महामारी के मद्देनजर परीक्षा के दौरान शारीरिक दूरी समेत सभी एहतियाती उपायों का कड़ाई से पालन किया गया। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। गेट पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए और मास्क भी वितरित किए गए।

आइआइटी और एनआइटी जैसे इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए 8.58 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 74 फीसद ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि वे उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के साधन उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा आइआइटी के पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने भी जरूरतमंद छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने को परिवहन के साधन उपलब्ध कराने के लिए एक पोर्टल शुरू किया था।

कोरोना महामारी के मद्देनजर जेईई-मेंस और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्थगित करने की मांग भी उठी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका खारिज कर दी थी। शीर्ष अदालत का कहना था कि छात्रों का कीमती साल बर्बाद नहीं किया जा सकता और जीवन को चलते रहने होगा। बता दें कि जेईई-मेंस के पेपर-1 और पेपर-2 के परिणामों के आधार पर 2.45 लाख छात्र जेईई-एडवांस में सम्मिलित हो सकेंगे। यह परीक्षा 27 सितंबर को होनी है।

Related Articles

Back to top button