ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

इजरायल और बहरीन के बीच शांति समझौता, डोनाल्‍ड ट्रंप ने बताया ऐतिहासिक सफलता

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहना है कि इजरायल और बेहरीन के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता होने जा रहा है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि इजरायल और बहरीन ने कूटनीतिक संबंधों को पूरी तरह से बहाल करने के लिए एक ऐतिहासिक शांति समझौते को मंजूरी प्रदान की है। उन्‍होंने ट्वीट किया- आज एक और ऐतिहासिक सफलता। हमारे दो महान दोस्त इजरायल और बहरीन साम्राज्य एक शांति समझौते के लिए सहमत हो गए हैं। 30 दिनों में इजरायल के साथ शांति समझौता करने वाला दूसरा अरब देश।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव से कुछ समय पहले इजरायल और बहरीन के बीच शांति समझौता डोनाल्‍ड ट्रंप को यकीनन फायदा पहुंचाएगा। बताया जा रहा है कि इस समझौते की एक शर्त के रूप में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक के एनेक्स सेक्शन के लिए अभी से योजना बनाने पर सहमति व्यक्त की है। ट्रंप के बयान के अनुसार, बहरीन के विदेश मंत्री अगले मंगलवार को इजरायल और यूएई के बीच होने वाले हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे

ट्रम्प, नेतन्याहू और किंग हमाद ने एक संयुक्‍त बयान जारी कर कहा है कि यह मिडिल ईस्ट के लिए एक ऐतिहासिक समझौता होगा। कोरोना काल में अच्छी अर्थव्यवस्था और गतिशील समाज वाले इन दोनों देशों के बीच खुली बातचीत से पूरे क्षेत्र में सकारात्‍मक बदलाव आएगा। साथ ही इजरायल और बहनीन में स्थिरता और सुरक्षा बढ़ेगी।

रतलब है कि 1948 में आजादी के बाद इजराइल का किसी अरब देश के साथ यह सिर्फ चौथा शांति समझौता है। बता दें कि पिछले महीने संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के अलावा, वो जॉर्डन और मिस्र के साथ समझौता कर चुका है। अगस्त में यूएई से समझौता होने से पहले इजराइल का खाड़ी अरब देशों के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं था।

Related Articles

Back to top button