ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

फ्रिज खोलते ही हुआ जोरदार धमाका, किसान की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत का माहौल

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के  खैरागढ़ जिले के छुईखदान के गांव भोरमपुर में घर में रखी फ्रिज में अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आस पास के लोग सहम गए और हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। इस ब्लास्ट में 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले किसान ने दम तोड़ दिया।

घटना बीते सोमवार की है, जब श्रीराम वर्मा रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाज़ा खोल रहे थे। जैसे ही किसान ने फ्रिज खोला, अंदर से तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अत्यधिक खून बहने और आंतरिक चोटों की वजह से किसान ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। मृतक श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं।

धमाके की वजह स्पष्ट नहीं, तकनीकी जांच की आवश्यकता

फिलहाल विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू करते ही हादसा हुआ। फ्रिज रसोई में रखा गया था और संभवतः पुराने मॉडल का था। तकनीकी विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा विस्फोट कंप्रेसर फेल, गैस रिसाव या ओवरलोड इलेक्ट्रिकल सर्किट के कारण हो सकता है।

उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी: घरेलू उपकरणों की समय-समय पर जांच ज़रूरी

यह हादसा सभी उपभोक्ताओं के लिए एक चेतावनी है कि घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे फ्रिज, एसी, कूलर, गीजर आदि की समय-समय पर अधिकृत तकनीशियन से जांच और सर्विसिंग कराना जरूरी है। साथ ही, सुरक्षा जांच की लिखित रिपोर्ट भी सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, जांच टीम करेगी विस्फोट के कारणों की पड़ताल

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। बिजली विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम विस्फोट के संभावित कारणों की जांच करेगी। उम्मीद है कि रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button