ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

OBC महिला ने SC लड़के से की शादी और आरक्षित पंचायत की बन गई सरपंच, विरोध के बाद खतरे में सरपंची

भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां OBC वर्ग की महिला ने SC वर्ग के व्यक्ति से विवाह किया और उसके सरनेम का सहारा लेकर SC वर्ग के लिए आरक्षित पंचायत से चुनाव जीत सरपंच बन गई। जबकि उसके पिता OBC वर्ग से हैं और उनका OBC वर्ग के लोगों के लिए बनाया जाने वाला जाति प्रमाण पत्र है जिससे वो परिवार के कई बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला चुके हैं। अब इस मामले की कलेक्टर और ज़िला पंचायत सीईओ से शिकायत की गई है।

PunjabKesari

दरअसल बैरसिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रुनाहा SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थी। इस पर द्रौपदी लोधी पत्नी कमल सिलावट ने 2022 हुए पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ा और वह चुनाव जीत गई। हालांकि द्रौपदी लोधी की जाति को लेकर शुरू से ही स्थानीय ग्रामीण को संदेह था कि यह ओबीसी वर्ग से हैं लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं होने के कारण किसी ने कही भी शिकायत नहीं की। वहीं अब द्रौपदी लोधी के पिता मदनलाल लोधी का OBC वर्ग के लिए बना जाति प्रमाण पत्र सामने आया है जिसमें उनकी जाति अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) दर्ज है। इससे साफ लग रहा है कि अगर पिता OBC वर्ग से हैं तो उनकी पुत्री SC वर्ग से कैसे हो सकती है। इसको लेकर ग्रामीण ने कलेक्टर भोपाल और ज़िला पंचायत सीईओ से शिकायत की है।

PunjabKesari

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि SC वर्ग के लोगों का हक मारा जा रहा है। जो पंचायत SC वर्ग के लिए आरक्षित है उस पर OBC वर्ग की महिला कैसे सरपंच बन सकती है। वहीं सूत्रों के अनुसार सरपंच के OBC वर्ग का होने की जानकारी सामने आने के बाद अब सभी पंच मिलकर सरपंच के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button