ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

संयुक्त राष्ट्र में राम मंदिर का मुद्दा उठाने पर भारत ने दिखाया पाकिस्तान को आईना

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में कई बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को उसने जम्मू–कश्मीर, विवादित ढांचा विध्वंस और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर टिप्पणियां कीं। प्रतिउत्तर में भारत ने जोरदार विरोध दर्ज कराया और पड़ोसी देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का मामला उठाते हुए उसे आईना दिखाया।

पाक ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए यूएन मंच का किया इस्तेमाल

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर पालोमी त्रिपाठी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘शांति की संस्कृति’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘दुर्भाग्य से पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल किया। यह ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान अपने देश में और सीमा पार हिंसा की संस्कृति को ब़़ढावा दे रहा है।’

भारत ने यूएन में पाक द्वारा राम मंदिर निर्माण को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की

त्रिपाठी ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा भी की। त्रिपाठी ने कहा कि ईशनिंदा कानून का इस्तेमाल हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए किया जाता है।

पाक के खिलाफ एक सुर में बोले भारत और अमेरिका

पाकिस्तान को आतंकी संगठनों के खिलाफ तत्काल, सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में नहीं हो रहा है। भारत और अमेरिका ने गुरुवार को संयुक्त बयान में यह बात कही। दोनों देशों ने इस्लामाबाद से मुंबई हमले और पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले सहित अन्य आतंकी हमलों के दोषिषयों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। भारत–अमेरिका आतंकवाद निरोधी संयुक्त कार्य समूह की 17वीं बैठक और इंडिया-यूएस डेजिग्नेशन डायलॉग के तीसरे सत्र के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद के परोक्ष इस्तेमाल और सीमा-पार आतंकवाद की निंदा की। यह सत्र नौ और 10 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

पाकिस्तान के समर्थन में उतरा चीन

प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में भारत द्वारा पाकिस्तान को फटकार लगाए जाने के बाद शुक्रवार को चीन उसके समर्थन में खुलकर उतर आया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिझियान ने कहा, ‘आतंकवाद सभी देशों के लिए चुनौती है। पाकिस्तान ने आतंकवाद को रोकने के लिए क़़डे प्रयास किए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ना केवल इन्हें मान्यता देनी चाहिए बल्कि इनका सम्मान भी करना चाहिए। चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है।’

Related Articles

Back to top button