ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
मनोरंजन

Dipika Chikhlia की मां का निधन, रामायण में सीता बनीं एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल नोट

नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी है औ एक भावुक नोट जारी किया है। एक्ट्रेस ने मां के निधन पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक इमोशनल नोट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक टेम्पलेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इमोशनल नोट लिखा है।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर लिखा है- आपके माता-पिता में से किसी का भी इस दुनिया से जाना एक ऐसा दुख है जिससे पार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है- ‘RIP मां।’ एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी यह जानकारी शेयर की है। इसके बाद एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोग उनकी मां को लेकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उनकी मां की आत्मा को शांति मिलने की अरदास कर रहे हैं।

एक्ट्रेस लॉकडाउन के दौरान रामायण के दोबारा प्रसारण से एक बार फिर खबरों में आ गई थीं। उस दौरान दीपिका से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती थीं। अब एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर करती नज़र आती हैं।

एक्ट्रेस ने कई बार रामायण के वीडियो भी शेयर किए हैं और पुरानी तस्वीरें भी एक्ट्रेस शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस रामायण प्रसारण के बाद कई रियलिटी शो और टीवी इंटरव्यू में नज़र आई थीं और उन्होंने रामायण सीरियल को लेकर अपनी कई यादें शेयर की थीं। अब एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर ही दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी फोटो को भी काफी पसंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button