ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
खेल

श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान, इन 27 खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत बांग्लादेश और श्रीलंकाई टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरुआत अक्टूबर में होनी है। इसी टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के 27 खिलाड़ी श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे। हालांकि, बाद में इस टीम को छोटा कर दिया जाएगा। फिलहाल दोनों देशों के बीच क्वारंटाइन के समय को लेकर बातचीत चल रही है।

बांग्लादेश टीम के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा, “हां, महमदुल्लाह को 27 सदस्यीय संभावित दल में शामिल कर लिया है, जो सरकार की अनुमति मिलने के बाद श्रीलंकाई दौरे पर जाएगा।” उन्होंने कहा है, “यह सिर्फ एक प्रारंभिक टीम है और हम इन सभी खिलाड़ियों के लिए वीजा पर काम कर रहे हैं, लेकिन जब हम दौरे से पहले आवासीय कैंप के लिए होटल में पहुंचेंगे तो इसमें सिर्फ 20 क्रिकेटर शामिल होंगे।”

मुख्य चयनकर्ता ने कहा है, “हम सभी को प्रारंभिक टीम में रख रहे हैं, क्योंकि हमें कुछ खिलाड़ियों को स्टैंड-बाय पर रखना होगा। वर्तमान कोरोना स्थिति को देखते हुए स्टैंड-बाय बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए हमने सात खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखने का फैसला किया। हमने प्रारंभिक टीम में नौ तेज गेंदबाज चुने हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सभी को फाइनल 20 में चुन लेंगे। हम 20 सदस्यीय टीम में 6 गेंदबाजों के साथ श्रीलंका का दौरा करेंगे। वहीं, श्रीलंका जाने के बाद 17 सदस्यीय टेस्ट टीम का चयन करेंगे और हम अन्य तीन क्रिकेटरों को ढाका वापस भेज देंगे।”

हालांकि, श्रीलंका का बांग्लादेश दौरा अभी भी संदिग्ध बना हुआ है, जिसे कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले स्थगित कर दिया था। अभी भी आधिकारिक तौर पर सीरीज का शेड्यूल जारी नहीं किया है, जबकि बायो-सिक्योर बबल पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। वर्तमान की बात करें तो बांग्लादेश को 27 सितंबर को श्रीलंका के दौरे पर जाना है, जहां कैंडी में 24 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले बांग्लादेश की टीम क्वारंटाइन में रहने के बाद प्रैक्टिस शुरू करेगी।

बांग्लादेश की प्रारंभिक टीम

मोमिनुल हक (कप्तान) तमीम इकबाल, सादमान इस्लाम, सैफ हसन, इमरुल काइस, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, नजमुल हसन मंटो, मोसाद्देक हुसैन, महमदुल्लाह, यासिर अली, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तइजुल इस्लाम, संजामुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, शफिउल इस्लाम, तस्किन अहमद, अल अमीन हुसैन, सैफुद्दीन, इबादत हुसैन, अबु जाएद और हसन महमूद।

Related Articles

Back to top button